ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह ने संभाला चुनाव आयुक्त का पद, लोकसभा चुनाव को लेकर हो सकती हैं घोषणाएं

चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्तों के दो पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। आज से ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू अपना कार्यभार संभालने जा रहे हैं। ऐसे में सभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शुक्रवार को अहम घोषणाएं हो सकती हैं।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कुछ तो असर हुआ’, जानें जयराम रमेश ने क्यों कही ये बात

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा की जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का असर करार दिया है।

मणिपुर सीएम ने केंद्रीय सुरक्षाबलों को दे दी सलाह, किसी कार्रवाई से पहले हमें सूचित करें

सीएम बीरेन सिंह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से कहा है कि वे राज्य में कोई भी अभियान चलाने से पहले राज्य सरकार को सूचित करें।

असम में विपक्षी एकता को लगा बड़ा झटका! TMC ने 4 लोकसभा सीटों पर उतारे कैंडिडेट

असम में विपक्षी एकता को जोरदार झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कोकराझार (ST), बारपेटा, लखीमपुर और सिलचर (SC) की लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में सताने लगी गर्मी, यूपी और बिहार के मौसम में हो रहा बदलाव

मार्च के शुरुआती कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना बना रहा। लेकिन अब गर्मी दिल्ली में सताने लगी है। दिन के वक्त तेज धूप निकल रही है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

LIVE: आज से 5 दिन के दक्षिण भारत दौरे पर होंगे PM मोदी

लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है और ताबड़तोड़ दौरे एवं रैलियां कर रहे हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

गेहूं की फसल के बीच 104 किलो से ज्यादा अफीम के पौधे जब्त, खेत मालिक पहुंचा जेल

मुखबिर की सूचना पर पुलिस खेत में पहुंची तो पाया कि गेहूं के पौधों के बीच अफीम के हरे पौधे और डोडा फल उगाए गए थे। पुलिस ने लगभग 104.205 किलोग्राम अफीम और डोडा फल जब्त किया।

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा वेबसाइट पर अपलोड किया, यहां देखें चंदा देने वालों की पूरी लिस्ट

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह डेटा 763 पेज का है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पूरा डेटा उपलब्ध करा दिया गया है।

अजब संयोग: गुजरात की इस सीट से जो पार्टी जीतती है वो बना लेती है केंद्र में सरकार

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात की वलसाड लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास दिलचस्प है। वलसाड को लेकर कहा जात है कि यहां से जो भी पार्टी चुनाव जीतती है वो केंद्र में सरकार बनाती है।

इन बीजेपी सांसदों ने विवादित बयान देकर पार्टी को मुश्किल में डाला, अब टिकट काटकर आलाकमान ने दिया सख्त संदेश

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दो सूचियों में कई सिटिंग सांसदों का टिकट काटा है। इसके जरिए पार्टी ने संदेश दिया है कि वह विवादित बयान देने वाले नेताओं को नहीं माफ़ नहीं करेगी।

400 पार के लिए BJP की नई रणनीति, इन राज्यसभा सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारा

बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीटें हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए की सीटों की संख्या 400 से अधिक हो जाएगी।

ईडी अधिकारियों को झारखंड पुलिस ने जारी किया समन, 21 मार्च को पूछताछ के लिए थाने बुलाया

ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा समेत अनुपम कुमार और अमन पटेल को झारखंड पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।